Kunwar Kusumesh
Copy right reserved.
Wednesday, March 19, 2014
गर्मी में........................
गर्मी में बरतें बहुत,सावधानियाँ आप।
धीरे-धीरे बढ़ रहा,भू मंडल का ताप।।
-कुँवर कुसुमेश
Saturday, March 15, 2014
रंगे-पुते दिखने लगे............
होली के त्यौहार पर,ज़बरदस्त संयोग।
रंगे-पुते दिखने लगे,मुझको सारे लोग।।
होली की हार्दिक शुभकामनायें
कुँवर कुसुमेश
Sunday, March 9, 2014
कीचड़ रहे उछाल.......
एक दू
सरे पर सभी,कीचड़
रहे उछाल।
ऊपर वाले इस तरफ,एक नज़र तो डाल।।
-कुँवर कुसुमेश
Wednesday, March 5, 2014
इलेक्शन का दौर आया है............
लीजिये फिर से इलेक्शन का दौर आया है।
वोटरों के लिए उलझन का दौर आया है। ।
सैकड़ों आ रहे उम्मीदवार फिर दागी ,
राम के देश में रावन का दौर आया है। ।
-कुँवर कुसुमेश
Wednesday, February 26, 2014
महा शिवरात्रि......................
जय हो भोले नाथ की,
जय हो भोले नाथ।
अपने भक्तों पर रहे,सदा आपका हाथ। ।
महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें।
-कुँवर कुसुमेश
Wednesday, January 22, 2014
फिर से ठंडक, बरस रहा है पानी भी
फिर से ठंडक, बरस
रहा है पानी भी।
जाड़ा कर डालेगा क्या मनमानी भी ?
ठिठुर रहे हैं लाखों ठंडक में लेकिन,
दुनिया है इस मौसम की दीवानी भी।।
-कुँवर कुसुमेश
Monday, January 13, 2014
AAP
घड़ा फोड़ दो उनके अब पाप का।
गया वक़्त दुःख और संताप का।।
सही वक़्त पर लो सही फैसला ,
समय आ रहा दोस्तों AAP का।।
-कुँवर कुसुमेश
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)