Showing posts with label doha. Show all posts
Showing posts with label doha. Show all posts

Tuesday, November 17, 2015

हर रिश्ता कमज़ोर.......................


पहले तो मजबूत थी,हर रिश्ते की डोर। 
लेकिन अब होने लगा,हर रिश्ता कमज़ोर। 
-कुँवर कुसुमेश

Wednesday, October 21, 2015

मायावी रावण....................


विजयादशमी की हार्दिक बधाई के साथ हाज़िर है एक दोहा :- 

मायावी रावण कहाँ,जलकर हुआ है राख। 

ज़िन्दा है इन्सान में,अब भी वो गुस्ताख़। 

-कुँवर कुसुमेश 

Monday, March 16, 2015

वाट्स ऐप-युग


मिनटों में हो वाइरल,मन की हर इक बात। 
वाट्स ऐप-युग में मिली,सबको ये सौगात।। 
-कुँवर कुसुमेश

Saturday, October 18, 2014

कालाजार............


आज के अखबार से पता चला की इबोला के बाद फिर एक नई बीमारी "
कालाजार" आ गई है।यह फ्लैबाटॉमस अर्जेंटाइप्स नामक मक्खी के 
काटने से फैल रही है। अब इससे निपटिये :-

नई बिमारी,नाम है,इसका कालाजार। 

इससे लड़ने के लिए,हो जाओ तैयार।।

-कुँवर कुसुमेश

Saturday, September 13, 2014

हिंदी की अच्छाइयाँ..........................



हिंदी की अच्छाइयाँ,कैसे करूँ  बखान। 

ये जितनी मीठी लगे,उतनी है आसान।। 

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें 

-कुँवर कुसुमेश 

Wednesday, August 27, 2014

जब तक पत्ता डाल पर.............................


जब तक पत्ता डाल पर,तब तक है पहचान। 

टूटे पत्ते को मिला,केवल कूड़ेदान। । 

-कुँवर कुसुमेश

Tuesday, August 12, 2014

अनुलोम-विलोम.........................


रोज़ सुबह उठकर करे ,जो अनुलोम-विलोम। 

उसकी बीमारी सभी,हर लेते हरि ओम। । 

-कुँवर कुसुमेश 

Saturday, August 9, 2014

रक्षाबंधन ........................


कच्चे धागों में बंधा,मजबूती से प्यार। 

रक्षाबंधन वाक़ई,है अद्भुत त्यौहार। । 

-कुँवर कुसुमेश

Sunday, August 3, 2014

अनुपम त्यौहार...........................


रक्षा बंधन आ रहा,सजे हुए बाजार।

भाई-बहनों के लिए,यह अनुपम त्यौहार।। 

-कुँवर कुसुमेश

Saturday, July 19, 2014

अजब बयान......................


यू.पी.में कम रेप के,केस हुए श्रीमान। 
नेता जी ने दे दिया,ऐसा अजब बयान।।

-कुँवर कुसुमेश

Wednesday, July 16, 2014

बिन बरसे जाने लगा...............



आँख मिचौली खेलता,मौसम अबकी बार। 

बिन बरसे जाने लगा,सावन आखिरकार ।।

-कुँवर कुसुमेश

Monday, May 26, 2014

बधाई मोदी जी आपको



मोदी जी के शीश पर,पी.एम.पद का ताज। 
शुरू हो गया देश में, अब से मोदी राज। । 

बहुत बहुत बधाई मोदी जी आपको। 

-कुँवर कुसुमेश

Wednesday, March 19, 2014

गर्मी में........................


गर्मी में बरतें बहुत,सावधानियाँ आप।

धीरे-धीरे बढ़ रहा,भू मंडल का ताप।। 

                 -कुँवर कुसुमेश 

Saturday, March 15, 2014

रंगे-पुते दिखने लगे............


होली के त्यौहार पर,ज़बरदस्त संयोग। 
रंगे-पुते दिखने लगे,मुझको सारे लोग।। 

होली की हार्दिक शुभकामनायें 

कुँवर कुसुमेश 

Sunday, March 9, 2014

कीचड़ रहे उछाल.......



एक दूसरे पर सभी,कीचड़ रहे उछाल। 

ऊपर वाले इस तरफ,एक नज़र तो डाल।।

-कुँवर कुसुमेश 

Wednesday, February 26, 2014

महा शिवरात्रि......................



जय हो भोले नाथ की,जय हो भोले नाथ। 
अपने भक्तों पर रहे,सदा आपका हाथ। । 

महा शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें। 

-कुँवर कुसुमेश