Saturday, April 25, 2015

ज़लज़ला


मतलबी इंसान है मतलब में अपनी मुब्तला। 
बारहा पर्यावरण को चोट पहुँचता चला।। 
इसमें क़ुदरत का ज़रा भी दोष हो ऐसा नहीं,
आदमी की भूल का परिणाम है ये ज़लज़ला।। 
-कुँवर कुसुमेश 

Tuesday, April 14, 2015

बरबाद फसलें.........................


कई दिन से जारी लगातार बारिश। 
ये गर्मी के मौसम में खूंखार बारिश। 
हुई जा रही अबकी  बरबाद  फसलें,
अजी कब रुकेगी धुआँधार बारिश।। 
-कुँवर कुसुमेश 

Tuesday, March 31, 2015

अजीब चीज़ बनाई है व्हाट्स अप...............


हर आदमी मोबाइल की माला रहा है जप। 
घर के ज़रूरी  काम भी होने लगे हैं ठप।। 
कैसे सुबह से शाम हुई कुछ पता नहीं,
ऐसी अजीब चीज़ बनाई है व्हाट्स अप।। 
-कुँवर कुसुमेश 

Monday, March 16, 2015

वाट्स ऐप-युग


मिनटों में हो वाइरल,मन की हर इक बात। 
वाट्स ऐप-युग में मिली,सबको ये सौगात।। 
-कुँवर कुसुमेश

Saturday, March 14, 2015

जाड़ा कब तक है.........................



आधा मार्च खत्म है फिर भी ठंडक है। 

अब कहना मुश्किल है जाड़ा कब तक है।। 

लेकिन अबकी फूल खिले हैं अति सुन्दर,

अबकी हरियाली तो यार चकाचक है।। 

-कुँवर कुसुमेश